
पोरबंदर के एयर एन्क्लेव में कोस्टगार्ड का एडवांस हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत
AajTak
कोस्ट गार्ड का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर पोरबंदर एयर एन्क्लेव में क्रैश हो गया. इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई. कोस्ट गार्ड की ओर से इस हादसे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि की है.
पोरबंदर में कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में रविवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई. क्रैश के दौरान घायल हुए दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया, जबकि हेलिकॉप्टर से कूदने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि कोस्टगार्ड का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. कोस्टगार्ड की ओर से इस हादसे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि की है.
एक अधिकारी ने बताया कि इंडियन कोस्टगार्ड का एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव रविवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. इसी दौरान उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई. गुजरात के पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई. दो महीने पहले भी तटरक्षक बल का एक हेलिकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इंडियन कोस्टगार्ड की टीम इस घटना की जांच कर रही है.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हाल ही में सेना के एएलएच ध्रुव फ्लीट के सेफ्टी अपग्रेडेशन का काम पूरा किया है. बता दें कि पिछले साल एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव कई दुर्घटनाओं का गवाह बना था. इस स्वदेशी हेलिकॉप्टर में एचएएल ने मॉडर्न कंट्रोल सिस्टम अपग्रेड किया है, जिससे उसकी उड़ान क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है. डिजाइन संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे ध्रुव फ्लीट को पिछले साल कई बार उड़ान भरने से रोक दिया गया था. सिलसिलेवार दुर्घटनाओं के कारण इस हेलिकॉप्टर के फ्लाइट सेफ्टी रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हो गए थे.
पिछले साल सितंबर में भी एक ध्रुव एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH Mk-III) पोरबंदर के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना के बाद इंडियन कोस्टगार्ड ने फ्लाइट कंट्रोल एंड ट्रांसमिशन सिस्टम पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अपने एएलएच फ्लीट को कुछ समय के लिए ग्रांउडेड कर दिया था और इसके वन टाइम सेफ्टी इंस्पेक्शन का आदेश दिया था. बता दें कि कोस्टगार्ड 16 एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों का संचालन करता है, जिन्हें बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










