
'पैगंबर मोहम्मद का अपमान नहीं कर सकते', तालिबान ने मॉडल को भेजा जेल
AajTak
तालिबान (Taliban) सरकार ने अफगानिस्तान के एक मॉडल को गिरफ्तार कर लिया है. उसपर इस्लाम का अपमान करने का आरोप है.
अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) सरकार आने के बाद से वहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. अब खबर है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े फैशन मॉडल के साथ-साथ उसके तीन साथियों को अरेस्ट कर लिया है. इन लोगों पर इस्लाम और कुरान का अपमान करने का आरोप है.
अजमल हकीकी (Ajmal Haqiqi) अपने फैशन शो, यूट्यूब क्लिप्स और मॉडलिंग इवेंट्स की वजह से चर्चा में रहते हैं. अब तालिबान सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया है. तालिबान इंटेलिजेंस एजेंसी ने Ajmal Haqiqi की एक तस्वीर पोस्ट की है. इसमें उनको हथकड़ी लगी हुई है.
क्या है मामला?
अफगान में एक वीडियो वायरल है. इसमें कॉमीडियन गुलाम साखी (Ghulam Sakhi ) अरबी में कुरान की आयतें पढ़ रहे हैं. गुलाम साखी ठीक से बोल नहीं पाते हैं, अपनी इस खामी को वह लोगों को हंसाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब वह कुरान की आयतें पढ़ रहे थे तो Ajmal Haqiqi हंस रहे थे, यही वीडियो वायरल हो गया.
गिरफ्तारी के बाद तालिबान सरकार ने Ajmal Haqiqi और उनके साथियों का वीडियो जारी किया है, इसमें वे लोग तालिबान सरकार और धार्मिक विद्वानों से माफी मांग रहे हैं. वीडियो के साथ लिखा गया, 'किसी को कुरान या फिर पैगंबर मोहम्मद द्वारा कही गई बातों का अपमान करने का हक नहीं है.'
फिलहाल कुछ संगठन Ajmal Haqiqi के समर्थन में आ गये हैं. Amnesty International ने मॉडल कि रिहाई की मांग की है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








