
पैगंबर पर बीजेपी नेताओं की टिप्पणी से कतर-कुवैत के बाद ईरान में गुस्सा, पाकिस्तान ने भी जताया ऐतराज
AajTak
पैगंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी पर कतर, कुवैत और पाकिस्तान ने नाराजगी जताई है.
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी को लेकर कतर के बाद कुवैत, ईरान और पाकिस्तान ने भी नाराजगी जाहिर की है. लिहाजा कतर और कुवैत के बाद ईरान ने भी भारतीय राजदूत को तलब कर लिया है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि 'मैं हमारे प्यारे पैगंबर के बारे में भारत के बीजेपी नेताओं की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं'. वहीं भारत की ओर से कहा गया है कि इस तरह के बयानों से भारत सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.
ईरान को भारत ने दिया जवाब
ईरान के विदेश मंत्रालय ने विवादित टिप्पणी को लेकर तेहरान में भारतीय राजदूत को तलब किया. बैठक के दौरान भारतीय दूत ने अफसोस व्यक्त किया और कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है. भारत सरकार का इस तरह के बयानों और टिप्पणियों से कोई लेना देना नहीं है. भारत में सभी धर्मों का अत्यधिक सम्मान है. भारतीय राजदूत ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने के बाद नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही वह सरकार में किसी भी पद पर आसीन नहीं हैं.
PAK पीएम शहबाज शरीफ ने जताई नाराजगी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीजेपी नेताओं की टिप्पणी की निंदा की. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं अपने प्यारे पैगंबर के बारे में भारत के बीजेपी नेताओं की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. मैंने बार-बार कहा है कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए. हमारा प्यार पवित्र पैगंबर के लिए सर्वोच्च है. सभी मुसलमान अपने पवित्र पैगंबर के प्यार और सम्मान के लिए अपना जीवन बलिदान कर सकते हैं'.
कुवैत सरकार ने की बयान की निंदा

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








