
पेट्रोल पंप सूखे, स्टोर में सामान नहीं, सप्लाई के लिए आर्मी ड्राइवर बुला रहा ब्रिटेन
AajTak
ब्रिटेन में हालात इतने खराब हो गए हैं कि पेट्रोल संकट से निपटने के लिए ब्रिटेन सरकार अब सेना की मदद ले रही है. सेना के जवानों को तैयार रहने और जरूरत पड़ने पर ये काम करने को कहा गया है.
आपने कभी सुना है कि किसी विकसित देश में ड्राइवरों की इतनी कमी हो जाए कि वहां ईंधन की सप्लाई ध्वस्त हो जाए? करीब दो तिहाई पेट्रोल पंप्स का गला सूख जाए? सुनने में भले अजीब सा लग रहा होगा लेकिन हां, ये सच है. ऐसा हुआ है ब्रिटेन में. ब्रिटेन में भारी वाहनों के ड्राइवरों की कमी हो गई है. ट्रक जैसे वाहनों के चालक हैं नहीं. इसलिए सारा बोझ छोटे सप्लाई वाहनों पर आ गया है और ईंधन की सप्लाई पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











