
'जनरल बाजवा को कार्यकाल विस्तार देना मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती', इंटरव्यू में इमरान खान ने PAK आर्मी और राजनीति पर खोले कई राज
AajTak
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पिछले साल अगस्त से जेल में हैं. अप्रैल 2022 में पीएम पद से हटाए जाने के बाद उन पर करीब 200 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से कुछ ही मामलों में उन्हें दोषी पाया गया.
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (71) ने कहा है कि पद पर रहते हुए उन्हें केवल एक ही बात का अफसोस है कि उन्होंने जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा पर भरोसा किया. मौजूदा वक्त में इमरान जेल में हैं. इमरान ने पूर्व सेना प्रमुख पर सैन्य प्रमुख के रूप में दूसरा विस्तार पाने के लिए उनके बारे में 'कहानियां' फैलाने का आरोप लगाया.
अप्रैल 2022 में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए गए इमरान खान ने जनरल बाजवा पर अपनी सरकार के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया था.
Dawn अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सियासी पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने देश के राजनीतिक और सैन्य नेताओं की आलोचना की. विशेष रूप से अपने दोस्त से दुश्मन बने जनरल बाजवा पर ध्यान केंद्रित करते हुए.
'मुझे यकीन नहीं है कि...'
इमरान खान, जेल की सजा के लिए किसको दोषी मानते हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि यह सब जनरल बाजवा द्वारा रचा गया था. मैं इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं मानता. उन्होंने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए खुद को एक धोखेबाज व्यक्ति के रूप में पेश किया, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अराजकता पैदा करने के लिए झूठ गढ़े.
यह भी पढ़ें: PAK के पूर्व PM इमरान खान को 19 करोड़ पौंड के भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत, 10 लाख का मुचलका जमा करना होगा

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








