
7वीं क्लास के भारतवंशी छात्र ने अमेरिका में जीता ये कॉम्पिटीशन, इनाम में मिली इतनी रकम
AajTak
इस प्रतियोगिता को जीतने वाले बृहत भारतीय मूल के 28वें अमेरिकी नागरिक हैं. बृहत के पिता श्रीनिवास सोमा तेलंगाना के नालागोंडा जिले के रहने वाले थे. बृहत ने टाइब्रेकर में 30 में से 29 शब्दों का स्पेलिंग बताकर खिताब जीत लिया.
अमेरिका के फ्लोरिडा में 12 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र बृहत सोमा ने 'स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी' का खिताब जीत लिया है. बृहत सोमा ने टाइब्रेकर में 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की.
बृहत सोमा सातवीं क्लास में पढ़ते हैं. नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने पर उन्हें 50 हजार डॉलर (करीब 42 लाख रुपये) मिले. स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में इस साल 228 प्रतियोगी थे. सात लोगों में फाइनल हुआ था. रनर अप रहे फैजान जाकी को 25 हजार डॉलर (करीब 21 लाख रुपये) मिले.
टाइब्रेकर में 90 सेकंड में 30 शब्दों की स्पेलिंग करना था. बृहत सोमा ने 30 में से 29 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर टेक्सास के फैजान जाकी को हराया. फैजान जाकी सिर्फ 9 शब्दों की ही सही स्पेलिंग बता सके.
बृहत का फाइनल वर्ड 'abseil' था. इसका सही स्पेलिंग कर उन्होंने ये खिताब जीता. इस शब्द का मतलब होता है- 'रस्सी से बांधकर और पैरों को चट्टान पर टिकाते हुए सीधी खड़ी चट्टान से नीचे उतरना.'
इस प्रतियोगिता को जीतने वाले बृहत भारतीय मूल के 28वें अमेरिकी नागरिक हैं. बृहत के पिता श्रीनिवास सोमा तेलंगाना के नालागोंडा जिले के रहने वाले थे.
प्रतियोगिता के दौरान बृहत ने माथे पर सिंदूर का टीका लगा रखा था. उनके माता-पिता ने बताया कि बृहत को लगभग 80 प्रतिशत भगवद् गीता अच्छे से याद है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







