
फिलीपींस में अब तक नहीं मिल सकी तलाक को कानूनी मंजूरी, क्या है इसका धर्म से संबंध, नाखुश कपल्स के लिए क्या रास्ते?
AajTak
वेटिकन सिटी के बाद फिलीपींस दुनिया का अकेला देश है, जहां तलाक को कानूनी मान्यता नहीं. हालांकि वहां सेपरेशन की व्यवस्था है, लेकिन खराब से खराब रिश्ते में भी डिवोर्स मुमकिन नहीं. अब वहां की संसद देश में तलाक को वैध बनाने के बिल लेकर आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे लागू करना उतना आसान नहीं होगा.
दक्षिण-पूर्व एशिया के देश फिलीपींस में तलाक को कानूनी जामा पहनाने पर बात चल रही है. फिलहाल दुनिया में केवल दो ही देश हैं, जहां डिवोर्स वैध नहीं. फिलीपींस के साथ इसमें वैटिकन सिटी भी शामिल है. दोनों ही देशों में कैथोलिक ईसाइयों को तलाक की इजाजत नहीं. हालात ये हैं कि तलाक के लिए भी लोग धर्म परिवर्तन करने की बात करने लगे. अब फिलीपींस की सरकार डिवोर्स को वैध बनाने की कोशिश कर रही है.
क्या कह रहा है विधेयक
पिछले सप्ताह फिलीपींस की संसद के निचले सदन ने तलाक को कानूनी बनाने के लिए एक विधेयक पारित किया. बिल को तैयार करने वाले प्रतिनिधि एडसेल लैगमैन ने कहा कि यह फिलीपींस की उन पत्नियों के लिए आजादी लाएगा, जो खराब रिश्ते में लंबे समय से जी रही हैं. अगस्त में विधेयक सीनेट में जाएगा, जहां कानून की शक्ल लेने के लिए राष्ट्रपति की रजामंदी भी चाहिए होगा.
वैसे इससे पहले भी फिलीपींस में इस तरह की कोशिशें बेकार हो चुकीं. साल 2018 में भी वहां कानून बनाने की पहल हो चुकी, लेकिन संसद में उसे मंजूरी नहीं मिली थी.
समझिए कि तलाक पर वहां इतनी तकरार क्यों है.
फिलहाल खराब शादी में रहते कपल्स के लिए इस देश में क्या-क्या रास्ते हैं?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











