
पोप फ्रांसिस ने अपने बयान के लिए मांगी माफी, इटली में LGBT समुदाय पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
AajTak
पोप फ्रांसिस ने एलजीबीटी समुदाय के लिए कथित रूप से अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. वह पिछले हफ्ते इटली में थे जब एक बंद कमरे में इटालियन बिशपों के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने समलैंगिक लोगों के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी. अब उनकी तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगी है.
पोप फ्रांसिस ने इटली के बिशपों के साथ एक निजी बैठक के दौरान एलजीबीटी समुदाय के लिए कथित रूप से अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके लिए उन्होंने अब माफी मांग ली है. उनकी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनका होमोफोबिक भाषा का इस्तेमाल करने का कोई इरादा नहीं था.
वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एक बयान में कहा, "पोप का कभी भी खुद को समलैंगिकता विरोधी शब्दों में अपमानित करने या व्यक्त करने का इरादा नहीं था, और वह उन लोगों से माफी मांगते हैं जो दूसरों द्वारा बताए गए शब्द के इस्तेमाल से आहत महसूस करते हैं."
पोप ने एक बंद कमरे में बिशपों के साथ खास मीटिंग की थी, जिस दौरान उन्होंने अपमानजनक कथित रूप से टिप्पणी की थी, जिसे इटली की मीडिया ने प्रमुखता से रिपोर्ट किया था.
यह भी पढ़ें: 'शराब God Gift है, इसलिए दिया है क्योंकि...', पोप फ्रांसिस का हैरान करने वाला बयान
पोप फ्रांसिस ने क्या बयान दिया था?
रिपोर्टों के मुताबिक, पोप फ्रांसिस ने इटालियन शब्द "फ्रोसियागिन" का इस्तेमाल किया, जिसका मोटे तौर पर अनुवाद "फगोटनेस" या "फगोट्री" है. वेटिकन ने इस बात पर जोर दिया कि पोप फ्रांसिस रिपोर्टों से "वाकिफ" हैं और एक समावेशी और स्वागत करने वाले चर्च को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







