
क्रूज पर शादी... सिंगापुर में होने जा रहा है इंटरनेशनल वेडिंग समिट, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में इंडियन वेडिंग प्लानर्स
AajTak
सिंगापुर में होने जा रही समिट में क्रूज पर डेस्टिनेशन वेडिंग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जाएगा. डेस्टिनेशन मैरिज के मामले में दुनिया भर में मशहूर राजस्थान के नाम पर समिट का नाम क्रूजेस्तान रखा गया है.
भारतीय कंपनियों की पहल पर सिंगापुर (Singapore) के बड़े क्रूज पर इस साल सितंबर में दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय बी टू बी वेडिंग समिट आयोजित होगा. इसमें भारत और दुनिया भर के 300 से ज्यादा प्रतिष्ठित वेडिंग प्लानर हिस्सा लेंगे. क्रूज पर डेस्टिनेशन वेडिंग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जाएगा. डेस्टिनेशन मैरिज के मामले में दुनिया भर में मशहूर राजस्थान के नाम पर समिट का नाम क्रूजेस्तान रखा गया है.
यह जानकारी नई दिल्ली में क्रूजेस्तान- 2024 की प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ इवेंट इंडस्ट्री (ICEI) के आयोजकों में से एक जयपुर के गुंजन सिंघल ने दी. कॉन्फ्रेंस में रिसॉर्ट्स वर्ल्ड क्रूज के अध्यक्ष माइकल गोह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इंटरटेटमेंट कोलिन केर रिसॉर्ट्स वर्ल्ड क्रूज के बिक्री और विपणन उपाध्यक्ष नरेश रावल, वेडिंग वोव (चेन्नई) के संस्थापक और सीईओ दक्षिणा नायडू मूर्ति, फोर्ट राजवाड़ा जैसलमेर के ओनर विनय खोसला, वेडिंग अफेयर्स पत्रिका के फाउंडर रजनीश राठी और ICEI प्रवक्ता अश्विनी शर्मा ने इस चार दिवसीय कांफ्रेंस की जानकारी दी.
शामिल होंगे 300 से ज्यादा वेडिंग प्लानर
गुंजन सिंघल ने बताया कि फोर्ट राजवाड़ा जैसलमेर (राजस्थान) और वेडिंग वोव (चेन्नई) के सहयोग से आगामी 17 से 20 सितंबर, 2024 तक सिंगापुर में एक शानदार क्रूज पर ब्लैक रॉक होटल और रिसॉर्ट की प्रस्तुति चार दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग वेडिंग प्लानिंग कॉन्फ्रेंस होने जा रही है. इसमें भारत और दुनिया भर के 300 से ज्यादा जाने-माने वेडिंग प्लानर एक साथ हिस्सा लेंगे. इस तरह की अनूठी कॉन्फ्रेंस विश्व में पहली बार हो रही है.
सिंघल ने बताया कि समिट में भाग लेने वाले मैरिज प्लानर्स का दल समुद्र के रास्ते सफर करते हुए फुकेत शहर का दौरा करेगा और वहां से समुद्री मार्ग से ही वापस सिंगापुर आएगा. यह समिट अनूठी शादियों के क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की एक प्रेरक पृष्ठभूमि प्रदान करेगी.
यह भी पढ़ें: फराह खान संग टॉम क्रूज़ की चर्चा क्यों?

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








