
राफा की जंग: शरणार्थियों के टेंट कैंप में तबाही पर इजरायल की सफाई- हमास के दो कुख्यात आतंकियों को बनाया निशाना, सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने
AajTak
सीएनएन के मुताबिक, इजरायल की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख का कहना है कि हमास को खत्म करने के लिए गाजा में 'अगले सात महीने लड़ाई' और चल सकती है. तजाची हानेग्बी (Tzachi Hanegbi) ने बुधवार को इजरायली स्टेशन रेशेत बेट पर एक रेडियो इंटरव्यू में कहा, 'कैबिनेट में योजनाएं पेश करने के शुरुआती दिनों में ही यह कहा गया था कि युद्ध लंबा चलेगा.'
इजरायल और हमास के युद्ध के बीच दुनिया दक्षिणी गाजा पट्टी में बसे राफा शहर की तबाही देख रही है. हाल ही में शरणार्थी शिविर पर हमले के लिए इजरायल की कई देशों ने आलोचना की थी. बाद में इजरायली पीएम नेतन्याहू ने संसद में इसे एक 'दुखद गलती' बताया था. सैटेलाइट तस्वीरों में राफा पर इजरायल की एयर स्ट्राइक के बाद के दृश्य देखे जा सकते हैं.
इजरायली हमले में मारे गए 45 लोग
मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर से बुधवार को जारी सैटेलाइट तस्वीरों में इजरायली हवाई हमले से पहले और बाद के राफा को देखा जा सकता है. रविवार 26 मई को हुए इस हमले में एक शरणार्थी शिविर में आग लग गई थी जिसमें 45 लोग मारे गए थे. इजरायल ने कहा कि उसने एक परिसर में हमास के दो कुख्यात आतंकियों को निशाना बनाया था और उसका इरादा नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था.
इजरायली हमले में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं. मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने केरेम शालोम बॉर्डर क्रॉसिंग की तस्वीरें भी जारी कीं, जहां शुक्रवार 24 मई को मिस्र ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रदान की गई मानवीय सहायता को अस्थायी रूप से गाजा तक पहुंचने की अनुमति देने की प्रतिबद्धता जताई थी.
मिस्र सीमा पर रणनीति क्षेत्र पर कब्जे का दावा

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









