
सिंगापुर: जहरीली गैस की चपेट में आने से भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
AajTak
जहरीली गैस की चपेट में आने से सिंगापुर में 23 मई को भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज के सफाई संचालन प्रबंधक शिवरामन 23 मई को पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड के चोआ चू कांग वाटर वर्क्स में एक टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान वह हाइड्रोजन सल्फाइड गैस की चपेट में आ गए.
सिंगापुर में जहरीली गैस की चपेट में आने से भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हो गई. 40 वर्षीय श्रीनिवास शिवरामन तमिलनाडु के रहने वाले थे. जो सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज में सफाई संचालन प्रबंधक के पद पर काम करते थे. शिवरामन टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं, अपने पिता की मौत से अनजान उनकी 7 और 9 वर्षीय बेटियां अपने पिता के बारे में पूछ रही हैं.
शुरुआती जांच में पता चला है कि सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज के सफाई संचालन प्रबंधक शिवरामन 23 मई को पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड के चोआ चू कांग वाटर वर्क्स में एक टैंक की सफाई कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ दो मलेशियाई कर्मचारी भी मौजूद थे. तीनों को जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद मौके पर बेहोश पाया गया था.इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवरामन को मृत घोषित कर दिया. जबकि मलेशियाई कर्मचारी एक अस्पताल में गहन देखभाल में हैं. तीनों लोग हाइड्रोजन सल्फाइड गैस की चपेट में आ गए थे
छुट्टी मनाने गए था परिवार
वहीं, गर्मियों की छुट्टियों के लिए सिंगापुर पहुंचे शिवरामन के परिवार के सदस्य उनकी मौत की खबर से टूट गए हैं. द स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, शिवरामन की पत्नी नम्रता, उनकी दो छोटी बेटियां 9 वर्षीय महाश्री और 7 वर्षीय निशा 2 मई को सिंगापुर पहुंची थीं और मलेशिया की यात्रा की योजना बना रही थीं. शिवरामन की मृत्यु की खबर मिलने पर वे अगले ही दिन अपने घर तमिलनाडु के गांव कंबरनाथम लौट गए. साथ ही 28 मई को शिवरामन के शव का तमिलनाडु के तंजावुर में अंतिम संस्कार कर दिया.
पिता के बारे में पूछ रही हैं बेटियां
वहीं, सिंगापुर में खाद्य वितरण क्षेत्र में काम करने वाले शिवरामन के जीजा मोहन नवीन कुमार ने कहा, उन्होंने (शिवरामन) अपने परिवार को गार्डन बाय द बे देखने के लिए शाम 5 बजे तैयार रहने को कहा था. उनकी बेटियां बहुत उत्साहित थीं. नवीन कुमार ने स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया, ''बेटियां पूछ रही थीं कि हमारे पिता कहां हैं, जिन्होंने सिंगापुर हवाई अड्डे पर हमारा स्वागत किया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








