
श्रीलंकाः ISIS से कनेक्शन होने पर 2 संदिग्ध अरेस्ट, हैंडलर के रूप में हुई एक आरोपी की पहचान
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े होने पर 2 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. ये एक्शन गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (Gujarat ATS) द्वारा हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ISIS से जुड़े 4 श्रीलंकाई नागरिकों को अरेस्ट करने के बाद हुआ है.
ISIS से कनेक्शन होने पर श्रीलंका की पुलिस ने 2 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े होने पर 2 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. ये एक्शन गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (Gujarat ATS) द्वारा हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ISIS से जुड़े 4 श्रीलंकाई नागरिकों को अरेस्ट करने के बाद हुआ है.
बता दें कि चारों संदिग्धों ने 19 मई को कोलंबो से चेन्नई के लिए इंडिगो की फ्लाइट ली थी. श्रीलंकाई सुरक्षा बलों को संदेह है कि 46 वर्षीय व्यक्ति जिसकी पहचान ओसमंड गेरार्ड के रूप में हुई है, वह हैंडलर के रूप में काम कर रहा था और उसने चारों संदिग्धों को श्रीलंका से भारत तक पहुंचाने में मदद की थी.
जानकारी के मुताबिक गुजरात एटीएस ने जिन 4 संदिग्धों को अहमदाबाद एय़रपोर्ट से अरेस्ट किया गया था, उनआतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था. उन्हें सिर्फ अपने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे का इंतजार था. एजेंसी का कहना है कि यह आईएसआईएस का नया प्रयोग है. क्योंकि ऐसा कम ही होता है कि आईएसआईएस विदेशी आतंकी को भारत भेजे. ये अपने आप में आतंकी संगठन का नया प्रयोग है.
आईएसआईएस भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश में हैं. यही कारण है कि इनकी गतिविधियां यहां तेज हो गई है. कई ऐसे घटनाएं भी सामने आ चुकी है, जिसमें आईएसआईएस का हाथ होने के सबूत मिले हैं. साथ ही कई संदिग्ध और आईएसआईस आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.
मार्च में असम से ISIS के इंडिया चीफ को गिरफ्तार किया गया था. आईएसआईएस का भारत प्रमुख और उसका एक सहयोगी बंग्लादेश की सीमा पार कर भारत में घुसा था. दोनों को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था. ये भारत में आतंकी फंडिंग और लोगों की आईएसआईएस में भर्ती की गतिविधियों में शामिल था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








