
जर्मनी में अज्ञात हमलावर ने की चाकूबाजी, एक पुलिस अफसर समेत कई लोग घायल
AajTak
पुलिस ने इस पूरे वाकये की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जर्मनी के मैनहेम में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से कई लोगों को घायल कर दिया. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित भी घायल हुए हैं. इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता माइकल स्टुअरजेनबर्गर ने हमले से पहले घटना स्थल से लाइव किया.
जर्मनी के मैनहेम से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक एक हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक हमले में कई लोग घायल हुए है. उनका उपचार किया जा रहा है. यह घटना उस समय हुई जब एक चौराहे पर कई लोग मौजूद थे. इस दौरान पुलिस ने आरोपी हमलावर को काबू करने के लिए उस पर फायरिंग. जानकारी के मुताबिक पुलिस की गोली से हमलावर घायल हो गया है.
पुलिस ने इस पूरे वाकये की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जर्मनी के मैनहेम में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से कई लोगों को घायल कर दिया. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित भी घायल हुए हैं. इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता माइकल स्टुअरजेनबर्गर ने हमले से पहले घटना स्थल से लाइव किया, इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति एक मौजूद लोगों को संबोधित करने जा रहा था. इस दौरान आरोपी ने हमला किया.
घटना के वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, उनमें दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी किसी संदिग्ध को करीब से गोली मार रहा है. इस दौरान वह एक अन्य व्यक्ति के साथ हाथापाई कर रहा था. हमले के बाद, जर्मन पुलिस ने कहा कि "हमलावर पर फायरिंग की गई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने आगे कहा कि जनता के लिए कोई और खतरा नहीं है. पुलिस ने एक बयान में कहा, "इमरजेंसी रिस्पॉन्ड और एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर हैं. जनता के लिए कोई खतरा नहीं है. अगली सूचना तक Kurpfalzkreisel और Paradeplatz के बीच ट्रेन सेवा निलंबित है.'

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







