
'Finish Them...', जब इजरायली मिसाइलों पर निक्की हेली ने लिखा ये मेसेज
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली ने अपने इजरायल दौरे के दौरान लेबनान के साथ लगने वाली उत्तरी सीमा का दौरा किया था. यहां उन्होंने तोप के गोलों पर एक 'उकसावे' वाली अपील के साथ अपना साइन किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई हैं.
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार निक्की हेली अपनी बयानबाजी के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे वह वायरल हो गईं. लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा का दौरा करते हुए उन्होंने आर्टिलरी शेल्स पर "फिनिश देम" यानी "उन्हें खत्म कर दो" लिखकर अपना साइन किया. संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनी डेनन भी उनके साथ मौजूद रहे.
निक्की हेली ने ऐसे समय में यह आर्टिलरी शेल्स यानी तोप के गोलों पर अपना उकसावे वाला साइन किया है, जब गाजा में इजरायली सेना कहर ढा रही है. रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक के युद्ध में गाजा में 36000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अनुमानित 15000 सिर्फ बच्चे शामिल हैं. हाल ही में इजरायली सेना ने अपने "मिलिट्री ऑपरेशन" का दायरा राफा तक बढ़ा दिया है, जहां इजरायल की वैश्विक आलोचना भी हो रही है.
यह भी पढ़ें: 'चुनावी अभियान खत्म करने का समय... ', अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुईं निक्की हेली, ट्रंप को दिया ये मैसेज
निक्की हेली ने की बाइडेन प्रशासन की आलोचना
बच्चों और महिलाओं की जान लेने वाले इजरायली सेना के अंधाधुन कार्रवाई के बीच निक्की हेली ने इजरायल को एक तरह से उकसाने का काम किया है. उन्होंने साथ ही इजरायल को किए जाने वाले हथियारों की सप्लाई रोकने जैसी कार्रवाई के लिए जो बाइडेन प्रशासन की आलोचना भी की.
रिपब्लिकन नेता ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की भी निंदा की, जो पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. क्रिमिनल कोर्ट में इजरायल के खिलाफ नरसंहार के आरोपों पर भी विचार चल रहा है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








