
रफाह में इजरायल के हमले पर भड़के अरब देश, इस्लामिक देशों के संगठन ने क्या कहा?
AajTak
गाजा में इजरायल की गोलीबारी से भागकर फिलिस्तीनियों ने दक्षिणी शहर रफाह में शरण ली थी लेकिन वहां भी उनकी जान सुरक्षित नहीं है. रविवार से ही इजरायल रफाह में हवाई हमले कर रहा है जिसमें विस्थापितों की जान जा रही है. इस हमले पर अरब लीग और इस्लामिक देशों का संगठन ओआईसी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
गाजा के दक्षिणी हिस्से में बसे रफाह शहर में इजरायल रविवार से लगातार हमले कर रहा है जिसमें कई विस्थापित फिलिस्तीनियों की जान गई है. रविवार को विस्थापितों के टेंटों पर हुए एयरस्ट्राइक में 46 लोग मारे गए जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे. फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने इस हमले को लेकर कहा कि इजरायल ने जानबूझकर विस्थापितों को निशाना बनाया और हवाई हमले किए.
मंगलवार को भी रफाह पर हमला हुआ जिसमें 21 लोग मारे गए और 64 घायल हैं. हालांकि, इजरायल ने मंगलवार के हमले से इनकार किया है.
इजरायली हमले में फिलिस्तीनियों की मौत पर अरब दुनिया में भारी आक्रोश है. सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत कई अरब देशों ने हमले के लिए इजरायल को निशाने पर लिया है.
सऊदी अरब ने क्या कहा?
सऊदी अरब ने रफाह में विस्थापितों पर इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में इजरायली सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानूनों के जबरदस्त उल्लंघन को खारिज कर दिया गया. बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत हस्तक्षेप का आह्वान किया गया.
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि गाजा में जो मानवीय स्थिति बन रही है, उसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








