
भारतीय सैनिकों ने 'Tug of War' में चीन के जवानों को दी शिकस्त, देखें Video
AajTak
सेना के अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि टग ऑफ वॉर में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने थे. दोनों देशों के सैनिकों के बीच ये बहुत ही रोमांचक मुकाबला रहा. इसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को हरा दिया. इस दौरान पूरे खेल की वीडियोग्राफी भी की गई.
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है. इसको लेकर आए दिन विपक्ष सरकार को घेरता रहता है. इस सबके बीच भारतीय सेना के जवानों ने टग ऑफ वॉर (रस्साकशी का खेल) में चीनी सैनिकों को आसानी से मात दे दी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई.
सेना के अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि टग ऑफ वॉर में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने थे. दोनों देशों के सैनिकों के बीच ये बहुत ही रोमांचक मुकाबला रहा. इसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को हरा दिया. इस दौरान पूरे खेल की वीडियोग्राफी भी की गई. इसमें भारतीय सैनिक जीत के बाद जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय भी गर्व महसूस कर रहे हैं.
क्या है संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन का मकसद युद्ध प्रभावित देशों में सतत सुरक्षा और शांति स्थापित करना है. शीत युद्ध के बाद से संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन को युद्ध को जल्द खत्म करने, नागरिकों की रक्षा करने तथा दीर्घकालीन शांति एवं सुरक्षा को समर्थन देने के उद्देश्य से तैयार किया गया. इसके लिए शांति समझौतों को लागू करने में सैन्य कार्रवाई और कूटनीति की आवश्यकता होती है. इसमें संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सैनिक, पुलिस और आम नागरिक शामिल होते हैं. यह उन इलाकों में तैनात किए जाते हैं जहां कोई अन्य देश या संस्था शांति स्थापित नहीं कर सकती है.
(इनपुट मनजीत नेगी)

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







