
पुलिस की मनमानी, मानवाधिकारों की दयनीय स्थिति... भारत को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में और क्या?
AajTak
मानवाधिकारों को लेकर जारी अमेरिकी रिपोर्ट में भारत समेत चीन, रूस और ईरान की जमकर आलोचना की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में भारत में न्यायायिक हिरासत में हत्याएं और पत्रकारों की अनुचित गिरफ्तारी समेत मानवाधिकारों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट जारी की है. अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2022 में भारत में गैरकानूनी और मनमानी हत्याएं, प्रेस की स्वतंत्रता एवं धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को निशाने वाली हिंसा समेत मानवाधिकारों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इस रिपोर्ट दावा किया गया है कि बीते साल भारत में मानवाधिकारों का उल्लंघन होते हुए ज्यूडिशियल कस्टडी में कई हत्याएं, लोगों के साथ पुलिस और जेल अधिकारियों के अपमानजनक व्यवहार समेत कई अमानवीय बर्ताव की घटनाएं हुईं हैं.
हालांकि, भारत पहले भी इस तरह की अमेरिकी रिपोर्ट खारिज कर चुका है. जब पिछले साल अमेरिका की ओर से ऐसी रिपोर्ट जारी की गई थी तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जोर देते हुए कहा था कि भारत में सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं.
क्या है इस नई रिपोर्ट में
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मनमानी गिरफ्तारी, राजनीतिक बंदी, निजता के अधिकार में गैरकानूनी हस्तक्षेप, अभिव्यक्ति की आजादी और मीडिया पर प्रतिबंध, पत्रकारों की अनुचित गिरफ्तारी और कई अन्य अभिव्यक्ति को सीमित करने के लिए क्रिमिनल लॉ लागू करने की धमकी जैसे मानवाधिकारों के उल्लंघन शामिल हैं.
इस रिपोर्ट में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए भारत के अलावा रूस, चीन, ईरान, उत्तर कोरिया और म्यांमार जैसे देशों की भी बड़े पैमाने पर आलोचना की गई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










