
पुलिस की चार्जशीट में मौजूद है सोनम रघुवंशी की हर करतूत, सामने आ ही गया राजा मर्डर केस का काला सच
AajTak
राजा रघुवंशी मर्डर केस की चार्जशीट में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की सारी काली करतूतें दर्ज हैं. हनीमून पर पति की हत्या की खौफनाक साजिश उसने अपने प्रेमी और सुपारी किलर्स के साथ कैसे रची थी? इसकी कहानी भी कम खौफनाक नहीं है. पढ़ें इस मर्डर केस का पूरा सच.
Raja Raghuvanshi Murder Case Chargesheet: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का राज खुलकर जब सबके सामने आया तो हर कोई हैरान था. मेघालय पुलिस की चार्जशीट इस पूरे मामले की कहानी को बयां करती है. साथ एक ऐसी साजिश की परतें खोलकर रख देती है, जिसमें एक बीवी अपने शौहर की मौत का फसाना खुद अपने हाथों से लिखती नजर आती है.
पुलिस की जार्जशीट में भी सामने आया कि राजा रघुवंशी की मौत उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की सुनियोजित साजिश थी. हनीमून पर जो खेला गया ये खूनी खेल किसी थ्रिलर फिल्म की कहानी से भी ज्यादा डरावना और सस्पेंस से भरा साबित हुआ.
चार्जशीट के मुताबिक, सोनम इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड थी. उसने अपने प्रेमी राज सिंह कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स – आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी – के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया. पांच लोगों की इस खतरनाक गैंग ने कई दिनों तक राजा को मौत के जाल में फंसाने की कोशिश की.
पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने हनीमून के दौरान पति को मारने की पहले तीन कोशिशें कीं, लेकिन हर बार नाकाम रही. गुवाहाटी और शिलांग में राजा को खाई में धक्का देने या सुनसान जगह पर वार करने का प्लान बनाया गया. लेकिन बारिश, भीड़भाड़ और डर की वजह से ये सभी कोशिशें नाकाम हो गईं.
आखिरकार 23 मई को सोनम ने अपना आखिरी प्लान अंजाम दिया. चार्जशीट बताती है कि शिलांग के पास सोहरा में सेल्फी लेने के बहाने सोनम राजा को खाई की ओर ले गई. उसके इशारे पर ही विशाल सिंह ने धारदार दाव से राजा पर हमला कर दिया. पहला वार ही इतना खतरनाक था कि राजा खून से लथपथ होकर चीखने लगा.
राजा दर्द से तड़प रहा था, लेकिन सोनम ने उसे बचाने की बजाय मुंह फेर लिया. वह पीछे हट गई और कातिलों को खुला मौका मिल गया. विशाल ने दोबारा वार किया और बाकी दो कातिल भी पास ही मौजूद थे. कुछ देर बाद जब राजा की सांसें थम गईं तो सोनम लौटकर आई और पूछा कि क्या वह मर चुका है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










