
पुलवामा हमले की सातवीं बरसी: अशोक पंडित ने शहीदों को किया याद, कहा- 'भारत ने खोए 40 वीर जवान'
ABP News
Black Day: 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. फिल्म निर्माता अशोक पंडित शहीदों को याद कर उनके बलिदान को सलाम कर रहे हैं.
देश का वो काला दिन 14 फरवरी 2019 जब देश ने अपने 40 वीरों को खो दिया था. आज पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस दर्दनाक हमले में 40 बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. ये दिन भारत के इतिहास में एक काला और दुखद अध्याय है जिसे हर साल ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है.
अशोक पंडित ने शहीदों को दी श्रद्धांजलिपुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी के मौके पर फिल्म निर्माता और फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर शहीदों को नमन किया है. उन्होंने लिखा, 'आज पुलवामा हमले को सात साल हो गए हैं ये भारत के इतिहास का एक दुखद दिन था. हम साल 2019 के आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों को याद करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं.'
हमला कैसे हुआ थाजम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से टक्कर मार दी थी. इस हमले में 40 जवान शहीद और कई घायल हो गए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी मजबूत कार्रवाई की थी.
A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)













