
'पुरुषों का भाजपा, तो महिलाओं का AAP पर भरोसा, बजट के बाद बदली दिल्ली की फिजा', यशवंत देशमुख ने समझाया वोटिंग पैटर्न
AajTak
यशवंत देशमुख ने कहा कि दिल्ली में निम्न और मध्यम आय वर्ग के महिला और पुरुषों का वोट पूरी तरह से बंटा हुआ है. ये गैप डबल डिजिट्स में आ रहा है. लिहाजा ये कहा जा सकता है कि दिल्ली वोटिंग के दौरान 2 हिस्सों में बंटी हुई नजर आई. एक ओर झुग्गी झोपड़ी और दिहाड़ी मजदूर है, दूसरी ओर हाईक्लास वोटर है.
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है. शाम 5 बजे तक 57.78 फीसदी वोटिंग हुई है. अब नतीजों का इंतजार है. 8 फरवरी को ये तय हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन इससे पहले चुनावी विश्लेषक यशवंत देशमुख ने कहा कि इस बार दिल्ली का वोटर 2 हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है. महिला वोटर्स का झुकाव जहां आम आदमी पार्टी की ओर है, वहीं पुरुषों का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर नजर आया.
यशवंत देशमुख ने कहा कि दिल्ली में निम्न और मध्यम आय वर्ग के महिला और पुरुषों का वोट पूरी तरह से बंटा हुआ है. ये गैप डबल डिजिट्स में आ रहा है. लिहाजा ये कहा जा सकता है कि दिल्ली वोटिंग के दौरान 2 हिस्सों में बंटी हुई नजर आई. एक ओर झुग्गी झोपड़ी और दिहाड़ी मजदूर है, दूसरी ओर हाईक्लास वोटर है.
'आम बजट के बाद बदल गई हवा'
उन्होंने कहा कि पुरुषों का रुझान बीजेपी की ओर है, जबकि महिलाओं का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर है. यशवंत ने कहा कि एक दिलचस्प बात ये है कि महिलाओं में 2100 या 2500 रुपए दिए जाने का वादा बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि फ्री बस यात्रा और मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाओं का उन पर साफ असर देखने को मिल रहा है. अगर मिडिल क्लास पुरुष वोटर्स की बात करें तो 'शीशमहल' को लेकर केजरीवाल की छवि बदली है. लेकिन आम बजट के बाद हवा पूरी तरह बदल गई है. लिहाजा उनका झुकाव बीजेपी की ओर दिखाई दे रहा है.
महिला और पुरुष वोटर्स का रुझान अलग-अलग
यशवंत देशमुख ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दिल्ली के चुनाव में जेंडर डिवाइड हुआ है, वो पिछले चुनाव यानी 2020 में भी हुआ था, लेकिन वर्तमान में हालात ये हैं कि जेंडर बेस्ट जो गैप दिख रहा है, वो बहुत बड़ा है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










