
पुतिन की सेना को भारी पड़ा युद्ध! यूक्रेन से 6 गुना ज्यादा मारे गए रूसी सैनिक, जेलेंस्की का दावा
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन से ज्यादा बीत गए हैं. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि युद्ध में यूक्रेन से छह गुना ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए.
रूस-यूक्रेन युद्ध बीते 50 दिनों से जारी है. ऐसे में दोनों ही देशों के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में अनुमान जताया है कि युद्ध के दौरान करीब तीन हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं, जबकि रूस को अपने 19 से 20 हजार सैनिक गंवाने पड़े हैं. जेलेंस्की ने कहा कि करीब 10 हजार यूक्रेनी सैनिक घायल हुए हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि इन जख्मियों में से कितने जिंदा बच पाएंगे.
वहीं रूसी सैनिकों पर आरोप लग रहे हैं कि वो नागरिकों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. कीव के क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख एंड्री नेबितोव ने बताया कि रूसी सेना की वापसी के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव क्षेत्र में 900 से ज्यादा नागरिकों के शव मिले हैं. शवों को सड़कों पर छोड़ दिया गया था या अस्थायी रूप से दफनाया गया था. उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 95% हताहतों की मौत स्नाइपर की आग और बंदूक की गोली से हुई.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी आरोप लगाया कि दक्षिण में खेरसोन और ज़ैपसोरिज़िया में रूसी सेना नागरिकों को मार रही है और सरकारी या फिर सेना में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को शिकार बना रही है.
रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा कीव पर मिसाइल हमलों को तेज करने की बात करने के बाद यह झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में यूक्रेन ने दावा किया था कि काला सागर में उसने मिसाइल दागकर रूसी युद्धपोत मोस्कवा को नष्ट कर दिया है. इसके अलावा रूसी इलाके में आवासीय भवनों पर यूक्रेनी सेना पर हवाई हमले शुरू करने के भी आरोप लगे है. इसके जवाब में रूस के रक्षा मंत्रालय ने कीव पर मिसाइल हमलों को बढ़ाने की बात कही है.
गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने बताया कि धमकी के बीच रूस लगातार पूर्वी यूक्रेन पर हमला कर रहा है. मारियुपोल के दक्षिणी बंदरगाह शहर में भी लड़ाई जारी रही, जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों को शवों को खोदते हुए देखने की सूचना दी. वहीं उत्तर पूर्वी खारकीव शहर में भी गोलीबारी में सात महीने के बच्चे समेत सात नागरिकों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए थे. रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बार फिर से युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से नागरिकों को निकालने के लिए 9 मानवीय गलियारे बनाए गए हैं. मारियोपाल, एनरगोडार, टोकमक और बर्दियांस्क शहरों के लोग अपने खुद के वाहनों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जा सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









