
पीएम मोदी संग ‘जय हो’, मैक्रों ने डाली वो फोटो, देखते ही जल जाएगा पाकिस्तान का कलेजा, जानें क्या लिखा
ABP News
ndia-France Innovation Forum: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कैप्शन में ‘जय हो’ लिखा.
India-France Innovation Forum: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘जय हो’. इससे पहले मैक्रों ने मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत-फ्रांस के रणनीतिक साझेदारी के मजबूत रिश्ते पर जोर दिया और कहा कि फ्रांस हमेशा भारत का कमिटेड पार्टनर रहेगा.
भारत-फ्रांस इनोवेशन पर जोर
मैक्रों ने कहा कि अब दुनिया में बहस इस बात पर नहीं है कि भारत इनोवेट करता है या नहीं, बल्कि इस बात पर है कि कौन भारत के साथ इनोवेट करना चाहता है. उन्होंने कहा कि फ्रांस इसका एकमात्र साफ जवाब है और वह भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. उनका संदेश था कि भारत-फ्रांस का रिश्ता हमेशा अमर रहेगा.
पेरिस में इनोवेशन डे मनाया जाएगा













