
पीएम मोदी इसराइल की संसद में हमास के हमले से लेकर फ़लस्तीन तक पर क्या बोले
BBC
इसराइल के दो दिवसीय दौरे पर गए पीएम मोदी ने देश की संसद कनेसेट को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान भारत-इसराइल संबंधों के अलावा हमास और फ़लस्तीन पर भी बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय इसराइल दौरे पर पहुंचे. पहले दिन पीएम मोदी ने यरूशलम में इसराइली संसद कनेसेट को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने इसराइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमास के हमले की साफ़ शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि "भारत इस बर्बर आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के प्रति शोक व्यक्त करता है और इससे पीड़ित लोगों के दुख को साझा करता है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इसराइल में कई समानताएं हैं और दोनों देश कई मामलों में सहयोग कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहल, ग़ज़ा पीस इनीशिएटिव्स का समर्थन किया है.
उन्होंने कहा कि "हमारा मानना है कि इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी और इससे फ़लस्तीन के मसले का भी समाधान होगा."
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नागरिकों की हत्या को किसी भी तरह तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता."













