
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 45,083 नए मामले और 460 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,26,95,030 पर पहुंच गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,37,830 हो चुकी है. दुनिया में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21.59 करोड़ से अधिक हो गए हैं और अब तक 44.94 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत के मामले दर्ज किए गए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में 460 और मरीजों के संक्रमण के कारण जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,37,830 हो गई. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,59,94,325 हो गए हैं और अब तक 44,94,608 लोगों की जान जा चुकी है. भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,68,558 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,783 मामलों की वृद्धि हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





