
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 22,431 नए मामले और 318 लोगों ने जान गंवाई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,38,94,312 हो गए हैं और अब तक 4,49,856 इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 23.65 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 48.28 लाख से अधिक लोगों ने जान गंवाई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 318 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,49,856 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,65,12,004 हो गए हैं और अब तक 48,28,347 लोगों की जान जा चुकी है.
देश में लगातार 13 दिन से संक्रमण के 30 हजार से कम नए मामले ही सामने आ रहे हैं.
देश में अभी 2,44,198 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.72 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





