
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आए, 477 रोगियों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई और इस वैश्विक महामारी की चपेट में आकर अब तक 4,69,724 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 26.35 करोड़ से अधिक मामले आए हैं और अब तक 52.24 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,765 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,46,06,541 हो गई.
वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,763 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली.
सुबह आठ बजे अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, 477 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,724 हो गई है. इनमें केरल में 403 मरीजों की मौत हुई है.
केरल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मौत के 403 मामलों में से 96 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए. वहीं, मौत के 307 मामलों को केंद्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





