
'पावरफुल फिनिशर चाहिए तो रिंकू सिंह को फोन घुमाओ!', T20 वर्ल्ड कप से पहले तूफानी शतक आते ही झूम उठा KKR
AajTak
विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. रिंकू ने मात्र 60 गेंदों में नाबाद 106 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एलीट ग्रुप-बी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह ने दर्शकों का ध्यान अपनी बल्ले की ताकत पर खींच लिया. शुक्रवार को राजकोट के Sanosara Cricket Ground A पर चंडीगढ़ के खिलाफ खेलते हुए रिंकू ने केवल 60 गेंदों में नाबाद 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. यह उनकी लिस्ट-ए में दूसरी सेंचुरी है. इस पारी ने यूपी को 367/4 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
यूपी की शुरुआत थोड़ी हिचकिचाहट भरी रही. टीम ने केवल 3 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया. हालांकि ध्रुव जुरेल (67) और आर्यन जुयाल (134) ने पारी को संभाला और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने मैदान पर अपना आक्रामक अंदाज दिखाया और विपक्षी गेंदबाजों की रणनीतियों को ध्वस्त कर दिया. उनकी तेज रन बनाने की शैली और शॉट चयन ने यूपी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.
रिंकू सिंह की यह पारी घरेलू क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि आईपीएल के लिए भी गूंज है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अगले सीजन में उतरने से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी से भी तारीफ मिली. 13 करोड़ रुपये में पहले ही रिटेन हो चुके रिंकू के लिए KKR ने उनकी फिनिशिंग क्षमता की तारीफ करते हुए मजेदार ट्वीट किया- “Need a powerful finish? 📞 Rinku Singh 🔥(पावरफुल फिनिशर चाहिए तो रिंकू सिंह को फोन घुमाओ)”. यह ट्वीट न केवल उनके आक्रामक खेल को उजागर करता है, बल्कि टीम के लिए मैच फिनिशर के रूप में उनकी अहमियत को भी दर्शाता है.
Need a 𝗽𝗼𝘄𝗲𝗿𝗳𝘂𝗹 finish? 📞 Rinku Singh 🔥 pic.twitter.com/xGUuBR67CX
विजय हजारे ट्रॉफी में सेंचुरी और आईपीएल में रिटेनमेंट ने उन्हें घरेलू और पेशेवर दोनों प्लेटफॉर्म पर एक दमदार खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है. उनके बल्ले की ताकत, आक्रामकता और तेज रन बनाने की शैली ने दर्शकों और चयनकर्ताओं दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. राजकोट में ही विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन के पहले मैंच में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 67 रन बनाए थे.
रिंकू सिंह अपने इस प्रदर्शन से साबित कर रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन सही निर्णय था. तेज रन बनाने की क्षमता, दबाव में भी आक्रामक खेल और मैच को पलटने की ताकत ने रिंकू को भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया के लिए भरोसेमंद विकल्प बना दिया है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










