
पालघर हाईवे पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भरा टैंकर पलटा, लीक नहीं होने से टला हादसा
AajTak
पालघर के मेंधवन गांव के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार दोपहर एक फ्लाईओवर पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भरा टैंकर पलट गया. रसायन खतरनाक होने के कारण दोनों ओर का ट्रैफिक कुछ देर रोका गया. गनीमत रही कि केमिकल का कोई रिसाव नहीं हुआ और ड्राइवर सुरक्षित है. क्रेन से टैंकर को हटाया गया.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंढवन गांव के पास एक फ्लाईओवर पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भरा टैंकर पलट गया. हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और टैंकर से रासायनिक पदार्थ का कोई रिसाव नहीं हुआ.
मामले को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टैंकर के पलटने के बाद हाइड्रोजन पेरोक्साइड की संभावित खतरनाक प्रकृति को देखते हुए एहतियातन हाईवे पर दोनों दिशाओं की ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था.
यह भी पढ़ें: पालघर के लॉज में एक्सिडेंटल फायरिंग में नाबालिग लड़की को लगी गोली... ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार, बंदूक जब्त
हादसे के दौरान टैंकर का चालक फ्लाईओवर पर नियंत्रण खो बैठा, हालांकि वह बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर बोईसर MIDC और अडानी पावर से दो दमकल गाड़ियों को रवाना किया.
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बुलाए गए भारी क्रेन की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पलटे हुए टैंकर को हटाया गया. इसके बाद आंशिक रूप से एकतरफा यातायात बहाल किया गया.
वहीं, पालघर के तहसीलदार रमेश शेंदगे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने स्थिति पर तेजी से नियंत्रण पाकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








