
'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात
ABP News
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी टाइम से रिलेशनशिप में है. फैंस को उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आती है. हाल ही में कारण ने तेजस्वी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है
एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी प्रकाश बेहद मायने रखती हैं. करण ने बताया कि तेजस्वी उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें उनकी जगह भी दिखा देती हैं. तेजस्वी की वजह से रिश्ते में लॉजिक और दिल का बैलेंस है.
करण ने अपने रिलेशनशिप पर की बातकरण ने आईएएनएस के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. करण ने बताया कि तेजस्वी और उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और यह काफी मजबूत और समझदारी भरा है. करण ने कहा, 'हम दोनों के अपने-अपने लक्ष्य हैं. चार साल से ज्यादा साथ रहने के बाद हमें पता चल गया है कि कुछ काम वह बहुत अच्छे से करती हैं और कुछ मैं बेहतर करता हूं.'
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कभी-कभी मैं चीजों को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक हो जाता हूं, लेकिन तेजस्वी कहती हैं, ‘सुनो, यह काम मैं बेहतर कर सकती हूं.’ अगर मैं उन्हें न कहने की कोशिश करता हूं, तो वह बिना हिचकिचाए मुझे मेरी जगह दिखा देती हैं.
वह कहती हैं, ‘यह लॉजिक है,’ और मैं कहता हूं, ‘कभी-कभी दिल की बात भी होती है.’ उनकी राय बहुत पक्की होती है. हम इंसान हैं, कभी वह सही होती हैं और कभी मैं. खास बात है कि ज्यादातर बार तो वह ही सही होती हैं, लेकिन यही तो रिश्ते की असली खूबसूरती है.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












