
'पापा कुछ होगा तो मैं बेड के नीचे छुप जाऊंगी', दुबई में फंसीं एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बच्ची, सिंगर हुए इमोशनल
ABP News
सिंगर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी UAE में हैं. अपनी बच्ची और पत्नी को लेकर सिंगर इमोशनल हो गए हैं.
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच में कई सेलेब्स और उनकी फैमिली दुबई में फंस गए हैं. दुबई की सारी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी पोस्ट कर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है. अब सिंगर एमी विर्क ने बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बच्ची भी UAE में हैं. बच्ची और पत्नी को लेकर एमी विर्क इमोशनल हो गए हैं.
एमी विर्क हुए इमोशनलएमी ने पोस्ट कर लिखा, 'UAE के हालात देख मेरा दिल भारी हो रहा है. मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहीं हैं. एक पति और पिता होने के नाते ऐसे समय में इमोशनल होना और टेंशन हो रही है. 'पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बेड के नीचे छुप जाऊंगी. पापा मैं स्ट्रॉन्ग लड़की हूं. चिंता मत करो.' ये वो बात नहीं है जो एक पिता सुनना चाहता है. हर न्यूज़ अपडेट पर्सनल लग रही है. हम पब्लिक लाइफ में कितने भी स्ट्रॉन्ग बनने की कोशिश करें. लेकिन आखिर में हम भी फैमिली वाले लोग हैं.'
A post shared by Ammy virk (@ammyvirk)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












