
पाकिस्तान से बातचीत वाले महबूबा मुफ्ती के बयान से फारूक अब्दुल्ला ने किया किनारा, कही ये बात
ABP News
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के आमंत्रण के बाद गुपकर एलायंस की बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान का राग अलापा. उन्होंने कहा कि सरकार को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी चीफ महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान वाले बयान पर राजनीतिक दलों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. फारुक अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान पर दिए बयानों को लेकर कहा- “वहां मैं मांगों को रखूंगा और फिर आपसे बात करूंगा. महबूबा मुफ्ती जी अपनी पार्टी की अध्यक्ष हैं. उन्हें बोलने का कहा है. मैं उस पर क्यों बोलूं.”More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












