
पाकिस्तान से घुसपैठ रोकने के लिए BSF का बड़ा कदम, जम्मू में 2 और बटालियन तैनात
AajTak
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान से घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब जम्मू में 2 बीएसएफ की बटालियनों को तैनात कर दिया गया है.
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू क्षेत्र में 2000 से अधिक कर्मियों वाली दो नई बटालियनों की तैनाती पूरी कर ली है, ताकि पाकिस्तान की सीमा से घुसपैठ को बेहतर ढंग से रोका जा सके. साथ ही क्षेत्र में हाल ही में बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके. इस संबंध में एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों को पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बीएसएफ सीमा तैनाती के ठीक पीछे "रक्षा की दूसरी पंक्ति" के रूप में तैनात किया गया है.
बीएसएफ की इन दो बटालियनों को हाल ही में ओडिशा के नक्सल विरोधी अभियान से हटा लिया गया था और अब इन्हें जम्मू क्षेत्र में पूरी तरह से तैनात कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि यह कार्य सर्दियों के शुरू होने से पहले किया जाना था. अधिकारी ने बताया कि यूनिट के कर्मियों को सांबा क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र के कुछ अन्य संवेदनशील इलाकों व जम्मू से सटी पंजाब सीमा पर तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, मारा गया एक पाकिस्तानी घुसपैठिया
यह बल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरने वाली 2289 किलोमीटर से अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है. जम्मू क्षेत्र में इस सीमा का 485 किलोमीटर हिस्सा है. यह हिस्सा घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है. जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में करीब एक दर्जन बीएसएफ बटालियन तैनात हैं. इन दोनों इकाइयों के कर्मियों के लिए रसद व्यवस्था की जा रही है. साथ ही अस्थायी और स्थायी ठिकाने और गश्ती पड़ाव तैयार किए जा रहे हैं.
आपको बता दें कि जुलाई-अगस्त में इन दोनों बटालियनों को ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों से वापस बुला लिया गया था. दोनों बटालियनों को नक्सल विरोधी अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया था.
इस साल राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, कठुआ और डोडा जिलों में हुए आतंकवादी हमलों के बाद जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया. जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों और ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों सहित 40 से अधिक लोग मारे गए हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






