
'पाकिस्तान में श्रद्धालुओं को खतरा...', , ननकाना साहिब यात्रा रोकने पर BJP की सफाई
AajTak
ननकाना साहिब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है. यह सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्मस्थान है, जहां उनका जन्म 1469 में हुआ था. यह शहर लाहौर से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में और भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है.
केंद्र सरकार द्वारा गुरु नानक जयंती के अवसर पर पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के जत्थे को मंजूरी न दिए जाने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को मजबूत इनपुट प्राप्त हुए हैं कि पाकिस्तान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पाकिस्तान में धार्मिक यात्रा सुरक्षित नहीं है, और सरकार किसी भी तरह की शरारत या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सावधानी बरत रही है.
आरपी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर श्रद्धालुओं को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया था. भगवंत मान ने कहा था कि जब पाकिस्तान के साथ भारत क्रिकेट मैच खेल सकता है, तो सिख श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब जाने से क्यों रोका जा रहा? बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार को लिखित रूप में यह आश्वासन देना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान में कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
यह भी पढ़ें: ननकाना साहिब जा रहे हिंदू तीर्थयात्री की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस
आरपी सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुआ क्रिकेट मैच लाहौर में नहीं, बल्कि दुबई में खेला गया था, जहां यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में इस समय पर्यटन या धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल माहौल नहीं है. सरकार की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.' आरपी सिंह ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करती है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बयानबाजी से बचना चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. बीजेपी ने इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए सरकार के फैसले का समर्थन किया है और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. ननकाना साहिब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है.
यह भी पढ़ें: 'करतारपुर साहिब की तर्ज पर ननकाना साहिब के लिए बने कॉरिडोर', संसद में राघव चड्ढा की मांग

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







