
पाकिस्तान में एक बार फिर चीनी शहरियों पर हमला, एक शख्स ज़ख्मी
Zee News
कराची पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक चीनी नागरिक ज़ख्मी हो गया. वहीं, कार पर गोली बरसाने वाले आरोपी इस घटना को अंजाम देकर वारदात वाली जगह से फरार हो गए.
कराची: पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर चीनी शहरियों (Chinese Nationals) निशाना बनाया गया है. बुधवार को पाकिस्तान के शहर कराची में दो चीनी कारखाना मजदूरों (Attack on Chinese nationals in Pakistan) को ले जा रही एक कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं, जिसके नतीजे में एस चीनी शहरी ज़ख्मी हो गया. A Chinese national was shot and wounded in an attack in Pakistan's Karachi today. The incident happened two weeks after nine Chinese workers were killed when an explosion sent their bus over a ravine: Reuters कराची पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक चीनी नागरिक ज़ख्मी हो गया. वहीं, कार पर गोली बरसाने वाले आरोपी इस घटना को अंजाम देकर वारदात वाली जगह से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस हमले के पीछे के इरादे का पता नहीं चल सका है. मामले की जांच जारी है. कराची पाकिस्तानी सूबे सिंध का दारुल हुकूमत है, जहां कई चीन की हिमायत से निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है.More Related News
