
पाकिस्तान पर एक्शन के लिए सेना को खुली छूट... आज फिर पीएम मोदी करेंगे CCS, CCPA समेत 4 बड़ी बैठकें
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार एक्शन मोड में है. मंगलवार देर शाम हुई हाईलेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सेना को खुली छूट दे दी है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब आतंकवाद बर्दाश्त नहीं होगा. पीएम ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद से निपटने के लिए टारगेट-टाइम और तरीका सेना खुद तय करे.
पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की उलटी गिनती शुरू हो गई है. भारत के इरादे साफ हैं. आतंक और आतंकी दोनों को जड़ों से सफाया किया जाएगा. मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है और अब फैसलों पर फाइनल मुहर का वक्त आ गया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं और ये बैठकें पाकिस्तान को लेकर बेहद अहम मानी जा रही हैं. इन बैठकों पर पूरे देश की नजर है.
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक होगी. उसके बाद पीएम की अध्यक्षता में CCPA ( Cabinet Committee on Political Affairs) की अहम बैठक होगी. तीसरी बड़ी मीटिंग कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी (CCEA) की होगी. उसके बाद आखिरी में कैबिनेट की बैठक होगी. पहलगाम हमले के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी. इसी बैठक में उन प्रस्ताव और फैसलों पर मुहर लगेगी, जिन पर लंबे मंथन के बाद सहमति बनेगी.
आज का दिन बेहद अहम
पाकिस्तान को लेकर आज बेहद अहम दिन है. बैठकों में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे.
सेना को मिल गई है खुली छूट
इससे पहले मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ डेढ़ घंटे तक हाईलेवल मीटिंग की. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तीनों सेना को खुली छूट दे दी है. तीनों सेनाएं जैसे चाहे, वैसे देश के दुश्मनों को जवाब दे सकती है. मतलब यही है कि अब दहशतगर्दों और उनके आकाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का वक्त है. लेकिन भारत क्या करेगा, इसके संकेत पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











