
पाकिस्तान ने बढ़ाईं आतंकी गतिविधियां, डबल हुए टेरर कैंप, FATF की ग्रे लिस्ट से हटते ही हुआ बेलगाम
AajTak
भारत में आतंकवाद फैलाने की पाकिस्तान की नापाक हरकत एक बार फिर सामने आ गई है. इंटेलिजेंस की एक खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि FATF की ग्रे लिस्ट से हटने के बाद पाकिस्तान ने फिर POK में आतंकी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इस मुद्दे पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बैठक भी की है.
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट से हटने के बाद अब पाकिस्तान फिर बेलगाम होता दिख रहा है. इस लिस्ट से रियायत मिलते ही अब भारत के पड़ोसी मुल्क ने आतंकी गतिविधियां तेज कर दी हैं. एक खुफिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि FATF की ग्रे लिस्ट से हटने के बाद पाकिस्तान ने फिर POK में आतंकी गतिविधियां तेज कर दी हैं.
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान की इस चाल को डिकोड कर लिया है. सुरक्षा एजेंसियों की हाल ही में दिल्ली में एक बड़ी बैठक हुई है. उस बैठक में पाकिस्तान की नई चाल और POK में बढ़ रहे आतंकी कैम्प और टेरर लांच पैड को लेकर चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित टेरर कैंपों से आतंकियों के कई ग्रुप को लाइन आफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्डर की तरफ मूवमेंट किये जाने के निर्देश आतंक के आकाओं की तरफ से दिये गए हैं.
सुरक्षा महकमे के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सर्दियों से पहले पाकिस्तान की आईएसआई बड़ी संख्या में आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की साजिश में जुटी हुई है. सुरक्षा बलों ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसके मुताबिक जब से पाकिस्तान Financial Action Task Force (FATF) की ग्रे लिस्ट से बाहर निकला है, उसके बाद से पीओके के टेरर कैंपों की संख्या मे बड़ा इजाफा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक इस वक्त पाकिस्तान पीओके में 300 टेरर कैंप चला रहा है. इसमें आतंकी कमांडरों को पूरा सहयोग पाक आर्मी और ISI कर रही है. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि LOC पर 24 से ज्यादा लांच पैड पर आतंकी इकट्ठा किए गए हैं. खुफिया सूत्रों के हवाले से आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक POK में आतंकी ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड की संख्या दो गुनी हुई है.
इतना ही नहीं पाकिस्तान में जो वर्तमान हालात चल रहे है. इसके बीच POK के 24 लांच पैड पर अचानक आतंकियों की संख्या भी कई गुना बढ़ गई है. लांच पैड पर पाकिस्तानी आर्मी और ISI की मदद से आतंकी लाये जा रहे हैं. केरन, गुरेज और माछल सेक्टर में पिछले कुछ सप्ताह में 117 की संख्या में आतंकी पहुंचे हैं.
खुफिया सूत्र के मुताबिक जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सीमा पार POK के 3 लॉन्च पैड्स(Losar complex, Sonar, Sardari) के जरिये 32 आतंकियों को इकट्ठा किया गया है. इन इलाकों से आतंकी 3 रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







