
पाकिस्तान चुनाव में हुई धांधली पर इन दो नेताओं ने लगा दी मुहर? कर दिया बड़ा ऐलान
AajTak
पाकिस्तान के चुनाव में धांधली के आरोपों पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच दो राजनीतिक दलों ने चुनाव में धांधली के आरोपों पर मुहर लगाते हुए सिंध की जीती हुई तीन विधासभा सीटें त्यागने का फैसला किया है. यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब लाहौर हाई कोर्ट ने धांधली से संबंधित 18 याचिकाएं खारिज कर दीं.
पाकिस्तान के चुनाव में धांधली हुई है या नहीं, यह मुद्दा देश की अलग-अलग अदालतों के सामने है. इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ द्वारा समर्थित नेता धांधली के आरोप लगा रहे हैं. नवाज और बिलावल भुट्टो की पार्टी भी चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रही हैं और अदालतों का दरवाजा खटखटाया है. लाहौर हाई कोर्ट ने इस संबंध में दायर 18 याचिकाओं को खारिज कर दिया. इस बीच धांधली-धोखाधड़ी के विरोध में दो राजनीतिक दलों ने अपनी जीती सीटें त्यागने का फैसला किया है.
जमात-ए-इस्लामी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाफिज नईमुर रहमान ने सिंध प्रांत में अपनी सीट त्याग दी, जो उन्होंने गुरुवार के चुनावों में जीती थी. उन्होंने साथ ही बताया कि संबंधित सीट पर पीटीआई समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. सिंध प्रांत के पीएस-129 निर्वाचन क्षेत्र से 26,296 वोटों से उनकी जीत का ऐलान किया गया था. नईमुर रहमान ने कहा कि उन्होंने 8 फरवरी के चुनावों के दौरान कई निर्वाचन क्षेत्रों में कथित धांधली को उजागर करने के लिए यह कदम उठाए हैं.
ये भी पढ़ें: PMLN को पीएम पोस्ट, PPP को राष्ट्रपति, स्पीकर का ऑफर, नवाज-बिलावल के बीच तैयार हुआ पावर शेयरिंग का फॉर्मूला!
पीटीआई कैंडिडेट ने हासिल की थी जीत
हाफिद रहमान ने कहा, ''पीटीआई समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने उस सीट से जीत हासिल की और मैं उसका फायदा नहीं उठा सकता." उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने धोखाधड़ी के आरोपों के बीच मतगणना की जांच की और पाया कि पीटीआई समर्थित उम्मीदवार की जीत थी.
रहमान ने दावा किया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सैफ बारी ने उनकी टीम की गणना के मुताबिक जीत हासिल की थी. साथ ही दावा किया नई काउंटिंग के हिसाब से उन्हें 31000 नहीं बल्कि 11000 वोट मिले थे.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








