
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान लड़ेंगे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव
AajTak
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कहा, "पाकिस्तान के राष्ट्रीय नायक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, एक महान क्रिकेटर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र, जेल में रहते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं."
जेल में बंद पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) के अगले चांसलर बनने के लिए आवेदन किया है. उनकी पार्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने सोशल मीडिया पर बताया कि ऑक्सफोर्ड के पूर्व छात्र इमरान ने पार्टी के लंदन स्थित प्रवक्ता सैयद जुल्फिकार बुखारी के जरिए 'औपचारिक रूप से' गुजारिश की है.
PTI की पोस्ट में कहा गया है, "पाकिस्तान के राष्ट्रीय नायक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, एक महान क्रिकेटर, मानवप्रेमी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र, जेल में रहते हुए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के चांसलर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं." इसमें कहा गया है, "एक साल से ज्यादा वक्त तक अवैध रूप से जेल में रहने के बावजूद, इमरान खान अपने सिद्धांतों और अपने उद्देश्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं. जुल्फी बुखारी ने पुष्टि की है कि आवेदन औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया है."
Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी के द्वारा यह ऐलान हांगकांग के आखिरी ब्रिटिश गवर्नर क्रिस पैटन द्वारा फरवरी में की गई घोषणा के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऑक्सफोर्ड के चांसलर पद से इस्तीफा दे रहे हैं.
हालांकि, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक, कैंडिडेट की लिस्ट अक्टूबर तक पब्लिक नहीं की जाएगी और वोटिंग अक्टूबर के आखिरी में होगी. बता दें कि इमरान खान साल 1975 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए थे. उन्होंने फिलॉस्फी, राजनीति और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की.
यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में फिर होने जा रहा सत्ता परिवर्तन? इमरान खान से बातचीत को तैयार बिलावल भुट्टो
ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के रह चुके हैं चांसलर

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








