
पाकिस्तान के पास तीन हफ्ते का ही बचा खर्चा, हाहाकार की स्थिति
AajTak
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा भंडार की किल्लत हो गई है. सरकार भारी कर्ज में है और इंतजार कर रही है कि IMF उसे फंड की अगली किस्त जारी करे. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार इतना कम हो चुका है कि वो बस तीन सप्ताह तक ही आयात कर पाएगा.
डिफॉल्टर होने के कगार पर खड़े पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले 8 साल के निचले स्तर पर आ गया है. शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट आई जिसके मुताबिक, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 5 अरब डॉलर हो गया है जो कि पिछले 8 सालों में सबसे कम है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार देश की अर्थव्यस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रही है बावजूद इसके पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी की खबरें आ रही हैं.
पाकिस्तान के अखबार, डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) का फॉरेक्स रिजर्व आठ साल के निचले स्तर 5.576 अरब डॉलर पर आ गया. पाकिस्तान भारी विदेशी कर्ज में डूबा है. सप्ताह के दौरान स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने 245 अरब डॉलर का अपना विदेशी कर्ज चुकाया और इसी कारण फॉरेक्स रिजर्व में भारी गिरावट देखी गई.
पाकिस्तान की PMLN के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सामने फिलहाल सबसे बड़ी आर्थिक चुनौती है, विदेशी कर्ज चुकाना. पाकिस्तान ने चीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज लिया है लेकिन अब उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो अपना विदेशी कर्ज चुका सके.
IMF से बार-बार मदद की गुहार
पाकिस्तान लगातार कोशिश कर रहा है कि IMF मदद की अगली किस्त उसे दे दे लेकिन अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है. शुक्रवार को ही ये खबर आई कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने IMF चीफ क्रिस्टलिना जॉर्जीवा से फोन पर बात की है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने IMF चीफ से अनुरोध किया कि वो अगली किस्त को लेकर नए करों की शर्त पर एक बार फिर विचार करें.
चार दिनों बाद शहबाज शरीफ बाढ़ पीड़ितों के लिए जिनेवा सम्मेलन के मौके IMF चीफ से मिलने वाले हैं.

तुर्कमेनिस्तान में International Year of Peace and Trust Forum का आयोजन किया गया जिसमें कई देश के प्रमुख नेता शामिल हुए. इस मंच पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पुतिन का इंतजार किया, लेकिन पुतिन लगभग 40 मिनट इंतजार करने के बाद भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं आए.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया वीजा प्रोग्राम 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' लॉन्च किया है, जिसकी कीमत एक मिलियन डॉलर है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि इस नए वीजा प्रोग्राम से अमेरिकी खजाने में अरबों डॉलर का इजाफा होगा. वहीं, ट्रंप ने प्रतिभाशाली भारतोय-चीनी छात्रों के वापस लौटने को शर्म की बात बताई. देखें यूएश टॉप-10.

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय का आर्थिक योगदान बहुत बड़ा है जहां वो बड़े कंपनियों के CEO और यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के सह-संस्थापक हैं. हाल ही में H-1B वीजा नियमों में कड़े बदलावों ने भारतीय प्रोफेशनल्स को मुश्किल में डाल दिया है. मार्क मिशेल जैसे विश्लेषक भारतीय प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे बयान देते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि भारतीय प्रवासी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं.

कुछ महीनों पहले अमेरिकन्स कई अलग-अलग मुद्दों पर सोच-बता रहे थे, वेनेजुएला इस लिस्ट में नहीं था. फिर अचानक कुछ घटा. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि वेनेजुएला की नावों को उड़ा देना चाहिए. कुछ ही समय बाद खबर आई कि अमेरिकी फोर्स ने उसकी कई बोट्स को वाकई उड़ा दिया. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इसे नार्कोटेररिज्म कहा.

अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़े तेल टैंकर 'Skipper' को जब्त कर लिया है, जो कथित तौर पर ईरान जा रहा था. इसके बाद, अमेरिका ने वेनेजुएला की कई शिपिंग कंपनियों और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रखी है और कैरेबियाई सागर में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है.








