
समुद्र में खोजा गया 19वीं सदी का 'खजाना', शैंपेन की बोतलों ने खोले कई पुराने राज
AajTak
स्वीडन में समुद्र में गोताखोरों ने 19वीं सदी का एक जहाज ढूंढ निकाला है. जहाज पर जो चीजें मिली हैं, उसे देखकर खोजकर्ता हैरान हैं. बताया जा रहा है कि जहाज रूस के राजा के लिए कीमती सामान ले जा रहा था.
स्वीडन में समुद्र के अंदर एक बड़ा खजाना मिला है. बाल्टिक सागर से गोताखोरों ने 19वीं सदी में डूबे जहाज के मलबे को ढूंढा है जिस पर मिली चीजें हैरान करने वाली हैं. खोजकर्ताओं को जहाज पर शैंपेन, वाइन, मिनरल वाटर और पोर्सिलेन के सामान मिले हैं.
खोजकर्ताओं ने बताया कि जहाज पर 100 से अधिक शैंपेन की बोतलें हैं. जहाज को ढूंढने वाले पोलैंड के डाइविंग ग्रुप बाल्टिटेक के गोताखोर टोमाज स्टैचुरा का मानना है कि शिपमेंट रूसी जार (राजा) के लिए जा रहा होगा.
बाल्टिटेक समूह बाल्टिक सागर में जहाज के मलबे ढूंढने में माहिर है. समूह ने अपनी नई खोज को "खजाना" बताया है.
टीम के लीडर स्टैचुरा ने कहा, 'मैं 40 सालों से गोताखोरी कर रहा हूं. आपको खोज के दौरान जहाजों के मलबे में ऐसी एक या दो बोतल मिल जाती हैं, लेकिन मैंने इतनी अधिक संख्या में शराब और पानी की बोतलें एक साथ नहीं देखीं.'
जहाज को स्वीडन के ओलांद द्वीप से 37 किलोमीटर दूर समुद्र में ढूंढा गया है. स्टैचुरा ने बताया कि उनके दो डाइवर्स छोटी डाइव के लिए पानी में उतरे लेकिन दो घंटे तक बाहर नहीं निकले जिसके बाद उन्हें लग गया कि नीचे कुछ दिलचस्प है.
उन्होंने बताया, 'हम पहले ही जान गए थे कि नीचे कुछ तो दिलचस्प है.' मलबे में मिली बोतलों पर जर्मन कंपनी सेल्टर्स का ब्रांड नाम है. बोतलों से ही खोजकर्ताओं को पता चला कि जहाज 1850-1867 के बीच डूबा हो सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











