
US: कमला हैरिस ने तोड़ा जूम मीटिंग का रिकॉर्ड, एक साथ ऑनलाइन आईं 1 लाख से ज्यादा महिलाएं, जुटाए 20 लाख डॉलर
AajTak
इस जूम फंडरेजिंग इवेंट को 'व्हाइट वीमेन: आंसर द कॉल' कहा जा रहा है. इसमें पिंक और कोनी ब्रिटन जैसी लोकप्रिय अमेरिकी हस्तियां भी शामिल हुईं. रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस कॉल के कारण तकनीकी दिक्कतें आईं. इससे कुछ उपस्थित लोगों को YouTube लाइवस्ट्रीम पर जाना पड़ा.
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समर्थकों ने जूम में अटेंडेंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 90 मिनट से भी कम समय में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार ने 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि जुटा ली है. गड़बड़ियों के बावजूद, अब तक की सबसे बड़ी ज़ूम मीटिंग में 1,64,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है.
इस जूम फंडरेजिंग इवेंट को 'व्हाइट वीमेन: आंसर द कॉल' कहा जा रहा है. इसमें पिंक और कोनी ब्रिटन जैसी लोकप्रिय अमेरिकी हस्तियां भी शामिल हुईं. रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस कॉल के कारण तकनीकी दिक्कतें आईं. इससे कुछ उपस्थित लोगों को YouTube लाइवस्ट्रीम पर जाना पड़ा.
जो बाइडेन दे चुके हैं समर्थन
जूम प्रोग्राम ने देश भर की महिलाओं से लाइवस्ट्रीम चैट में शामिल होने और अपने संपर्कों को हैरिस का समर्थन करने के लिए आमंत्रित करने को कहा था. बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया है. बाइडेन रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले चुके हैं.
इतिहास का सबसे बड़ा जूम कॉल
एक सहभागी एरिन गैलाघर ने कहा,'जब हमने कहा कि हमने जूम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो हम मज़ाक नहीं कर रहे हैं. एक अन्य एक्स यूजर ने ट्वीट किया,'जूम ने अभी-अभी एक रिकॉर्ड तोड़ा है. यह कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी जूम कॉल है. इसमें प्रति मिनट 20 हजार डॉलर जुटाए गए हैं. पॉप-स्टार 'पिंक' ने अपने विमान से बात की. यह अविश्वसनीय है! कोई आश्चर्य नहीं कि ट्रम्प भड़क गए हों!'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









