
'उम्मीद करती हूं एक दिन आपकी बेटी...', कमला हैरिस पर JD Vance की अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं हॉलीवुड एक्ट्रेस
AajTak
जेडी वैंस ने 2021 में फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिकी सरकार कुछ ऐसी महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं, जिनके बच्चे नहीं हैं. ये महिलाएं खुद अपनी जिंदगियों में दयनीय स्थिति में हैं और वे पूरे देश को इसी स्थिति में झोंक देना चाहती हैं. कमला हैरिस, पीट बटिगीग, एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज डेमोक्रेट्स का पूरा भविष्य ऐसी महिलाओं के हाथ में हैं, जिनके बच्चे नहीं हैं.
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस का कमला हैरिस को लेकर दिया गया एक पुराना बयान एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैरिस सहित कई महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं.
यह वीडियो 2021 के एक इंटरव्यू का है. इस वीडियो में वह कमला हैरिस, पीटे बुटिगीग और एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते देखे जा सकते है.
वैंस ने 2021 में फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिकी सरकार कुछ ऐसी महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं, जिनके बच्चे नहीं हैं. ये महिलाएं खुद अपनी जिंदगियों में दयनीय स्थिति में हैं और वे पूरे देश को इसी स्थिति में झोंक देना चाहती हैं. कमला हैरिस, पीट बटिगीग, एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज डेमोक्रेट्स का पूरा भविष्य ऐसी महिलाओं के हाथ में हैं, जिनके बच्चे नहीं हैं.
वैंस के इसी पुराने वीडियो को लेकर अमेरिका के पॉपुलर सिटकॉम 'फ्रेंड्स' स्टार जेनिफर एनिस्टन ने कहा है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि एक संभावित वाइस प्रेसिडेंट इस तरह की बातें कर रहा है. मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं, मिस्टर वैंस. मैं प्रार्थना करती हूं एक दिन आपकी बेटी अपने खुद के बच्चों को पैदा कर सके. उम्मीद करती हूं कि उसे विकल्प के तौर पर आईवीएफ का सहारा नहीं लेना पड़े.
एनिस्टन ने कहा कि हम साथी के साथ भी और उसके बिना भी संपूर्ण हैं. हम बच्चों के साथ भी और उनके बिना भी कंपलीट हैं. जब भी हमारे शरीर का सवाल आता है, हमें चुनाव करना है कि खूबसूरत क्या है. यह फैसला हमारा और सिर्फ हमारा है. चलिए, खुद के लिए ये फैसला लें और उन युवा लड़कियों के लिए ये फैसला लें जो हमें उदाहरण के तौर पर देखती हैं. हमें संपूर्ण बनने के लिए शादी करने या मां बनने की जरूरत नहीं है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











