
'चीन के साथ रिश्तों की बलि...', अमेरिकी डिप्लोमेट ने लिया 'दोस्त' का नाम तो भड़का पाकिस्तान
AajTak
अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा था कि पाकिस्तान में निवेश के मामले में चीन अब बीता हुआ कल बन चुका है और अमेरिका भविष्य है. इसे लेकर जब पाकिस्तानी प्रवक्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका देश चीन के साथ रिश्तों की बलि नहीं दे सकता.
पाकिस्तान ने कहा है कि वो अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने के लिए चीन के साथ अपने रिश्तों की बलि नहीं दे सकता. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा था कि पाकिस्तान में निवेश के मामले में चीन बीता हुआ कल है जबकि अमेरिका भविष्य. इसे लेकर गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान 'जीरो सम रिलेशनशिप' में विश्वास नहीं करता. इसका मतलब ये हुआ है कि वो किसी एक देश से रिश्ते रखने को लिए दूसरे देश से संबंधों को कमजोर नहीं करेगा.
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा, 'हमारे लिए अमेरिका और चीन दोनों ही देशों के साथ रिश्ते महत्वपूर्ण हैं. हम ऐसी स्थिति में रहने में विश्वास नहीं करते जहां किसी देश से रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे देश के साथ रिश्तों की बलि देनी पड़े.'
प्रवक्ता ने कहा कि चीन हमारा सदाबहार रणनीतिक सहयोगी है जिसके साथ पाकिस्तान अपने रिश्ते मजबूत करना जारी रखेगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ भी मजबूत रिश्ते बनाए रखेगा. मुमताज बलोच ने कहा कि पाकिस्तान रचनात्मक बातचीत में विश्वास करता है.
उन्होंने कहा, 'हम इस रिश्ते को समानता, सम्मान और एक-दूसरे के घरेलू मुद्दों में अहस्तक्षेप की नींव पर विकसित करना चाहेंगे.'
मुमताज बलोच का यह बयान तब आया है जब हाल ही में बाइडेन प्रशासन ने आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान की मदद के लिए यूएस कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से 10.1 करोड़ डॉलर की राशि मांगी है. इसे लेकर राजनयिक डोनाल्ड लू ने में कहा था, 'निवेश के मामले में चीन अब इतिहास बन गया है और हम भविष्य हैं.'
इसी संबंध में पाकिस्तानी प्रवक्ता से सवाल किया गया था कि क्या पाकिस्तान को अमेरिका की नई मदद इस शर्त के साथ दी जा रही है कि वो देश में चीन के प्रभाव को कम करेगा.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







