
'BRI छोड़ने का अफसोस...', चीन जा रहीं इटली की PM मेलोनी को लेकर ग्लोबल टाइम्स ने कही ऐसी बात
AajTak
पिछले साल इटली चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से अलग हो गया था. अब इटली की प्रधानमंत्री चीन जा रही हैं. इस दौरे को लेकर ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित किया है और BRI का जिक्र किया है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी चीन दौरे पर जाने वाली हैं. गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि मेलोनी 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच चीन दौरे पर होंगी. चीनी एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि मेलोनी के इस दौरे का उद्देश्य 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' (BRI) को लेकर मतभेदों को सुलझाना है. वो कह रहे हैं कि मेलोनी चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बीआरआई से अलग होने के अफसोस को दूर करने की कोशिश में चीन आ रही हैं.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेलोनी चीन दौरे में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगी. वो चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और शीर्ष नेता झाओ लेजी से भी मिलेंगी और द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी.
मेलोनी का यह चीन दौरा इटली के बीआरआई से अलग हो जाने के बाद हो रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री बनने के बाद वो पहली बार चीन जा रही हैं.
इटली के BRI में शामिल होने पर नाराज हुआ था अमेरिका
चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बीआरआई में शामिल एकमात्र जी-7 देश इटली दिसबंर 2023 में इस प्रोजेक्ट से अलग हो गया था. इटली 2019 में बीआरआई की सदस्य बना था और उस वक्त देश के प्रधानमंत्री फाइव स्टार मूवमेंट के नेता ग्यूसेप कांटे थे.
इटली के बीआरआई में शामिल होने को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा गया था क्योंकि इटली यूरोप का एकमात्र बड़ा देश था जो इस प्रोजेक्ट से जुड़ा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











