
एक झटके में परिवार खत्म, नेपाल प्लेन क्रैश में क्रू मेंबर के साथ पत्नी और बेटे ने भी गंवाई जान
AajTak
एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में फ्लाइट मेंटेनेंस स्टाफ मनुराज शर्मा अपनी पत्नी प्रिजा खतिवडा और चार साल के बेटे अधिराज शर्मा के साथ यात्रा कर रहे थे. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है.
नेपाल के काठमांडू में बुधवार सुबह त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक विमान क्रैश हादसे में 18 लोगों की जान चली गई. 19 यात्रियों को काठमांडू से पोखरा ले जा रहा सौर्य एयरलाइंस का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद ही हादसे का शिकार हो गया था. इस दुर्घटना के वीडियो भी सामने आए हैं. इस विमान में कुल 19 लोग सवार थे जिसमें से एक पायलट को ही बचाया जा सका है. अब सामने आया है कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है.
एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में फ्लाइट मेंटेनेंस स्टाफ मनुराज शर्मा अपनी पत्नी प्रिजा खतिवडा और चार साल के बेटे अधिराज शर्मा के साथ यात्रा कर रहे थे. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है. बयान के अनुसार, प्रिजा भी सरकारी कर्मचारी थीं और उर्जा मंत्रालय में सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थीं. बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे.
एक पायलट की बची जान इस क्रैश में 37 वर्षीय कैप्टन एम आर शाक्य की जान बच गई है और उन्हें क्रैश साइट से रेस्क्यू किया गया है. अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि विमान बॉम्बार्डियर CRJ-200ER था जिसे साल 2003 में बनाया गया था. इस विमान को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था. एयरलाइंस ने कहा है कि विमान पोखरा जा रहा था ताकि मरम्मत के बाद उसका टेक्निकल इंस्पेक्शन हो सके. विमान ने रनवे 2 से टेक ऑफ किया था और रनवे 20 पर ही क्रैश कर गया.
यह भी पढ़ें: पहला एक्सिडेंट 1955 में, नेपाल में लगातार हो रहे जानलेवा विमान हादसे, कॉकपिट से देखकर करते हैं पायलट फ्लाइट कंट्रोल
नेपाल में क्यों होते हैं इतने विमान हादसे? नेपाल में विमान हादसे का ये कोई नया मामला नहीं है. इस देश में विमान हादसे की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. तमाम रिपोर्ट्स बताती हैं कि नेपाल में पहाड़ी इलाके, मौसम, नए विमान और इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी के साथ-साथ पुराने विमानों के ही लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण इस तरह के हादसे होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में पिछले 30 साल में करीब 28 विमान दुर्घटनाएं हुई हैं. बता दें कि इससे पहले साल 2023 की शुरुआत में ही एक विमान हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई थी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








