
कांवड़ विवाद पर भारत को घेरने की कोशिश, अमेरिकी प्रवक्ता ने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद की
AajTak
कांवड़ यात्रा को लेकर कई राज्यों में दुकानदारों को अपनी खाने-पीने की दुकान पर नाम सार्वजनिक करने का आदेश जारी किया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी है. अब इस मामले को लेकर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को घेरने की कोशिश की.
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम सार्वजनिक करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है और इससे जुड़ा विवाद थमता नजर आ रहा है. लेकिन पाकिस्तान इसे लेकर नया ही राग अलापने में लगा है. पाकिस्तान के एक पत्रकार ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया और भारत को घेरने की कोशिश की. हालांकि, अमेरिकी मंत्रालय ने जिस तरीके से इसका जवाब दिया, पाकिस्तान पत्रकार की बोलती बंद हो गई.
अमेरिका ने कहा कि दुकानदारों के नाम सार्वजनिक करने का आदेश लागू नहीं हुआ है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल किया, 'भारतीय मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कुछ राज्यों में बीजेपी सरकार मुस्लिमानों की खाने-पीने की दुकानों पर अपना मुस्लिम नाम लिखने के लिए बाध्य कर रही है. मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते नफरत को देखते हुए उन्हें डर है कि इससे उनके लिए और समस्याएं खड़ी हो जाएंगी. किसी भी सरकार की इस तरह की कार्रवाई पर आपका क्या राय है?'
जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने वो रिपोर्ट भी देखी है कि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को इस तरह के आदेश को लागू करने पर अंतरिम रोक लगा दी है, इसलिए अब वो आदेश प्रभावी नहीं है.'
मिलर ने आगे कहा, 'जैसा कि हम हमेशा कहते हैं, हम दुनियाभर के धार्मिक स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ाना देने और उसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सभी धार्मिक समुदायों के लोगों के साथ समान व्यवहार के महत्व को लेकर हम अपने भारतीय समकक्षों से लगातार बात करते रहे हैं.'
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर लगाई अंतरिम रोक

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










