
'INDIA लौट जाओ', कनाडा के हिंदू सांसद को खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी, MP ने दिया कड़ा जवाब
AajTak
भारत से भागकर कनाडा और अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कनाडा के हिंदू सांसद को धमकी दी है. पन्नू ने वीडियो जारी कर कनाडाई सांसद चंद्र आर्य से कहा है कि उन्हें अपने समर्थकों के साथ भारत लौट जाना चाहिए.
कनाडा और अमेरिका में रहकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant singh pannun) की हिम्मत अब इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उसने खुलेआम कनाडा के निर्वाचित सांसद को धमकी देना शुरू कर दिया है. आतंकी पन्नू भारतीय मूल के हिंदू कनाडाई सांसद को ना सिर्फ धमका रहा है, बल्कि उनसे इंडिया लौट जाने के लिए भी कह रहा है.
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य (Chandra Arya) को उनके समर्थकों के साथ भारत जाने के लिए कह रहा है. दरअसल, चंद्र आर्य कनाडा के वही हिंदू सांसद हैं, जो कनाडा में लगातार फैल रहे खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. कनाडा की संसद से लेकर अलग-अलग मंचों तक चंद्र आर्य पन्नू की भारत विरोधी गतिविधियों को उजागर कर चुके हैं. सबसे खास बात यह है कि चंद्र आर्य कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी से ही सांसद हैं.
पन्नू ने वीडियो जारी कर क्या कहा?
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा,'चंद्र आर्य और उनके समर्थकों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. चंद्र आर्य कनाडा में भारत के एजेंडे का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. उन्हें कनाडा की नागरिकता छोड़कर भारत लौट जाना चाहिए. चंद्र आर्य और उनके समर्थक खालिस्तानियों के खिलाफ काम कर रहे हैं. कनाडा में रह रहे खालिस्तानी सिख कनाडा के प्रति अपनी देशभक्ति साबित कर चुके हैं. हम कनाडा के प्रति वफादार हैं.'
VIDEO पर क्या बोले चंद्र आर्य?
खालिस्तानी पन्नू के वीडियो पर चंद्र आर्य ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा,'खालिस्तानियों ने एडमोंटन (कनाडा का एक शहर) में हिंदू BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और नफरत फैलाई. मैंने उनके इस कृत्य की निंदा की. मेरी निंदा के जवाब में सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया है. पन्नू मुझसे और मेरे हिंदू-कनाडाई दोस्तों से भारत लौटने की कर रहे हैं. लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम हिंदू दुनिया के सभी हिस्सों से कनाडा आए हैं. कनाडा हमारी भूमि है. कनाडा के सामाजिक-आर्थिक विकास में हमने बहुत बड़ा योगदान दिया है. लेकिन अब इस भूमि को खालिस्तानी चरमपंथी दूषित कर रहे हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










