
'कनाडा की धरती को दूषित कर रहे हैं खालिस्तानी...', आतंकी पन्नू के धमकी भरे वीडियो पर हिंदू सांसद की दो टूक
AajTak
कनाडाई सांसद चंद्र आर्य कनाडा में खालिस्तानियों के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं. वहीं खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दावा किया है कि आर्य भारत के हितों को बढ़ावा दे रहे हैं.
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उसे भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य (Chandra Arya) और उनके फॉलोअर्स को तुरंत वापल भारत लौट जाने का निर्देश देते सुना जा सकता है. इसके अलावा वीडियो के माध्यम से पन्नू ने कहा है कि कनाडा के कैलगरी में खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह के लिए वोटिंग 28 जुलाई को होगी.
आपको बता दें कि हिंदू-कनाडाई सांसद चंद्र आर्य कनाडा में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने और खालिस्तान समर्थित अन्य हिंसक कार्यों के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं. चंद्रा आर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, 'एडमॉन्टन में हिंदुओं के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर (BAPS Swaminarayan Mandir) में तोड़फोड़ और खालिस्तान समर्थित घृणा और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के बदले सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मुझसे और मेरे हिंदू-कनाडाई दोस्तों से भारत वापस जाने को कहा गया है.'
पन्नू ने कनाडाई सांसद से देश छोड़ने को कहा
यह घटना कनाडा के एडमोंटन में एक मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हुई है. कनाडा की संसद के सदस्य चंद्र आर्य ने तोड़फोड़ की निंदा की है. उन्होंने कहा कि कि कनाडा की धरती को खालिस्तानी चरमपंथी दूषित कर रहे हैं. आर्य के X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर पन्नू ने कनाडाई सांसद और उनके समर्थकों को कनाडा छोड़ने के लिए कहा. साथ ही उसने चंद्र आर्य पर कनाडाई मूल्यों और अधिकारों के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया.
भारत के हितों को बढ़ावा दे रहे हैं आर्य
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह भी दावा किया कि आर्य भारत के हितों को बढ़ावा दे रहे हैं. उसने सांसद और उनके समर्थकों से अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने और भारत वापस लौट जाने को कहा. पन्नू ने कहा, 'हम खालिस्तान समर्थक सिख दशकों से कनाडा के प्रति अपनी वफादारी दिखाते आए हैं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









