
'मैं चुप नहीं रहूंगी...', कमला हैरिस ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से गाजा में युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर देखी जा रहीं हैरिस ने कहा, 'कई मामलों में दूसरी, तीसरी या चौथी बार विस्थापित होने के बाद सुरक्षा के लिए भाग रहे हताश, भूखे लोगों और मृत बच्चों की तस्वीरें हैं.
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हमास के साथ जल्द युद्धविराम समझौता करने और गाजा में विनाशकारी युद्ध 'स्थायी रूप से समाप्त' करने का आग्रह किया है. फलस्तीनी क्षेत्र में हताहतों की संख्या बढ़ने और मानवीय संकट गहराने के बीच हैरिस ने इजराइल के प्रधानमंत्री से यह आग्रह किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' परिसर में हैरिस और नेतन्याहू की मुलाकात हुई.
मुलाकात के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा, 'इजराइल को अपना बचाव करने का अधिकार है और वह ऐसा किस तरीके से करता है, यह मायने रखता है. पिछले नौ महीनों में गाजा में जो कुछ हुआ है वह विनाशकारी है.'
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर देखी जा रहीं हैरिस ने कहा, 'कई मामलों में दूसरी, तीसरी या चौथी बार विस्थापित होने के बाद सुरक्षा के लिए भाग रहे हताश, भूखे लोगों और मृत बच्चों की तस्वीरें हैं. हम इन त्रासदियों के सामने आंखें नहीं मूंद सकते. मैं चुप नहीं रहूंगी.' हैरिस ने द्वि-राष्ट्र समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
इससे पहले गुरुवार को नेतन्याहू ने राष्ट्रपति जो. बाइडन से मुलाकात की. 'व्हाइट हाउस' में नेतन्याहू ने मुलाकात से एक दिन पहले कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित करते हुए हमास के खिलाफ 'पूर्ण जीत' का संकल्प जताया. इस दौरान, हजारों फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया. युद्ध के नौवें महीने में पहुंचने के साथ नेतन्याहू पर इजराइल-गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है.
हैरिस ने कहा, 'मैंने यह कई बार कहा है, लेकिन इसे दोहराना जरूरी है. इजराइल को अपना बचाव करने का अधिकार है और वह ऐसा किस तरीके से करता है, यह मायने रखता है. हमास एक क्रूर आतंकवादी संगठन है. हमास ने सात अक्टूबर को 44 अमेरिकियों सहित 1,200 निर्दोष लोगों की हत्या कर इस युद्ध की शुरुआत की.'
उन्होंने कहा, 'हमास ने यौन हिंसा के भयानक कृत्य किए हैं और 250 लोगों को बंधक बनाया. ऐसे अमेरिकी नागरिक हैं जो गाजा में बंदी बने हुए हैं.' उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू के साथ अपनी बैठक के दौरान गाजा में बड़ी संख्या में निर्दोष आम नागरिकों की मौत होने समेत मानवीय पीड़ा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











