
क्या एलियंस ने बचाई ट्रंप की जान? हमले की जगह दिखे UFO को लेकर सामने आई थ्योरी
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर बीते दिनों हुए हमले को लेकर एक नई थ्योरी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ट्रंप को हमले से एलियन्स ने बचाया. यह थ्योरी पेंसिल्वेनिया रैली के एक वीडियो से सामने आई है जिसमें यूएफओ जैसी वस्तुएं दिख रही हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया की एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे. अब इसे लेकर एलियन वाली थ्योरी सामने आई है. 13 अप्रैल यानी हमले वाले दिन पेंसिल्वेनिया की रैली का एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें यूएफओ (उड़नतश्तरी) जैसी वस्तुएं आसमान में उड़ती दिखाई दे रही हैं. इसे लेकर नई थ्योरी में कहा जा रहा है कि एलियंस ने ट्रंप की जान बचाई है.
वीडियो में दिख रहा है कि कि ट्रंप पर गोली चलने से कुछ समय पहले हवा में उड़ रहे अमेरिकी झंडे के आसपास एक डिस्क जैसी चीज घूम रही थी. जैसे ही सीक्रेट सर्विस के लोग ट्रंप को बचाने के लिए मंच पर पहुंचे, वहां एक और वस्तु नजर आई.
'ट्रंप की रैली में हमेशा होते हैं UFO'
सोशल मीडिया यूजर्स हवा में दिख रहे यूएफओ को 'Guardian Angels' कह रहे हैं. उनका कहना है कि यूएफओ ने ट्रंप को गोलियों से बचाया. ट्रंप ने भी हमले के कुछ दिनों बाद कहा था कि उन्हें हमले से ईश्वर ने बचाया.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'ट्रंप की रैली में हमेशा यूएफओ होते हैं जो उनकी रक्षा करते हैं.'
हवा में उड़ रही वस्तुएं ड्रोन हो सकती हैं लेकिन कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रंप को सुरक्षा दे रही सीक्रेट सर्विस एजेंसी उस दौरान किसी भी तरह के ड्रोन का इस्तेमाल नहीं कर रही थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










